spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ में STF और दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:1-1 लाख के दो इनामी बदमाश ढेर व पुलिसकर्मी घायल; हांसी जिम संचालक की गोली मारकर की थी हत्या




बहादुरगढ़ के सिद्धिपुर लोआ के पास हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर हांसी जिम संचालक हत्याकांड में वांछित दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वही एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल में दोनों बदमाशों ने दम तोड़ दिया। गुप्त सूचना पर चलाया संयुक्त ऑपरेशन पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवेश निवासी टिब्बा दानाशेर, जिला हिसार और हिमांशु निवासी जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना थी कि दोनों हथियारों से लैस हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद एसटीएफ बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को घेर लिया। आत्मरक्षा में हुई जवाबी फायरिंग पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित भी गोली लगने से घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार के दौरान दोनों बदमाशों की मौत हो गई। हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे वांछित दोनों आरोपी थाना सिटी हांसी में दर्ज एफआईआर संख्या 379 दिनांक 11 जून 2026 में वांछित हैं। यह मामला हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या किए जाने से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles