spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ नगर परिषद विवाद में नया मोड़:चेयरपर्सन के आरोपों के अगले दिन डीएमसी के समर्थन में उतरे विधायक राजेश जून




बहादुरगढ़ नगर परिषद में चल रहा विवाद अब खुलकर राजनीतिक संघर्ष में बदलता नजर आ रहा है। एक दिन पहले नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने उपायुक्त वर्षा खांगवाल से मुलाकात कर डीएमसी अभिनव सिवाच सहित कई अधिकारियों पर विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए थे। वहीं, आज विधायक राजेश जून भाजपा पार्षदों के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे और डीएमसी के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। विधायक राजेश जून ने कहा कि डीएमसी अभिनव सिवाच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कुछ लोग निजी हित प्रभावित होने के कारण अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दो दिन में दो धड़े पहुंचे डीसी दरबार नगर परिषद विवाद में लगातार दूसरे दिन डीसी कार्यालय में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। बुधवार को चेयरपर्सन सरोज राठी अपने समर्थक पार्षदों के साथ डीसी से मिली थीं, जबकि गुरुवार को विधायक राजेश जून भाजपा पार्षदों के साथ पहुंच गए। इससे साफ है कि नगर परिषद का विवाद अब दो खेमों में बंट गया है। अवैध कब्जों पर कार्रवाई से नाराज लोग लगा रहे आरोप : राजेश जून विधायक ने कहा कि शहर में अवैध कब्जों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है। इससे प्रभावित लोग अधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को बदनाम करना उचित नहीं है। भाजपा पार्षदों का चेयरपर्सन पर हमला भाजपा पार्षदों ने चेयरपर्सन सरोज राठी पर परिषद में सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सभी पार्षदों को समान अवसर नहीं दिए जा रहे और विकास कार्यों को राजनीतिक आधार पर प्रभावित किया जा रहा है। कांग्रेस की चेयरमैन बनकर रह गई हैं सरोज राठी भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि सरोज राठी पूरे परिषद की चेयरपर्सन की भूमिका निभाने की बजाय कांग्रेस की राजनीति कर रही हैं। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की बजाय विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डीएमसी के खिलाफ आरोपों को बताया निराधार विधायक और भाजपा पार्षदों ने डीएमसी अभिनव सिवाच के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना था कि अधिकारी नियमों के अनुसार कार्य कर रहे हैं और नगर परिषद में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे : राजेश जून विधायक राजेश जून ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बढ़ा सियासी घमासान चेयरपर्सन और डीएमसी के बीच शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक दलों और पार्षदों तक पहुंच चुका है। लगातार दो दिन डीसी कार्यालय में हुई मुलाकातों ने साफ कर दिया है कि बहादुरगढ़ नगर परिषद का यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles