spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ की दवा फैक्ट्री में लगी आग:कच्चा माल जलकर राख,करोड़ों के नुकसान की आशंका, कारणों को पता नहीं




झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-710 में संचालित फार्मा कैम नामक दवा फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर में रखा तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए दिल्ली से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने पड़े। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल और दवा निर्माण सामग्री मौजूद थी, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई और दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों तक चले रेस्क्यू और फायर ऑपरेशन के बाद आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा। फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles