spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बस स्टैंड पर जेबकतरी करने वाले दो युवक काबू:मोगा पुलिस की कार्रवाई में तीन पर्स बरामद, पुराने मामलों की भी जांच




मोगा पुलिस ने बस स्टैंड से लोगों के पर्स चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन खाली पर्स बरामद किए हैं। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार नछत्तर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड पर लोगों की जेब से पर्स निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य सक्रिय हैं और वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पर्स बरामद इनकी पहचान इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी लवप्रीत सिंह और बाबा जीवन सिंह नगर, दुनेके निवासी शिवम कुमार शर्मा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन खाली पर्स मिले। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। सहायक थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles