![]()
सीएम फ्लाइंग टीम ने बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी में बिना अनुमति संचालित की जा रही दो रबर फैक्ट्रियों का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि भूदत्त कॉलोनी में रबर फैक्ट्रियां प्रदूषण विभाग की अनुमति के बिना चलाई जा रही हैं और इनमें बिना स्वीकृति के बॉयलर भी लगाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग टीम फरीदाबाद की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ की वैज्ञानिक डॉ. मोनिका के साथ मिलकर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भूदत्त कॉलोनी की गली नंबर-1 में स्टार उद्योग के नाम से एक रबर फैक्ट्री संचालित होती मिली। यहां रबर चैनल बनाने का काम किया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नहीं ली अनुमति निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री संचालकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन की कोई अनुमति नहीं ली थी। इसके अलावा फैक्ट्री में लगाया गया बॉयलर भी बिना किसी स्वीकृति के संचालित किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने उसी गली में आगे स्थित एक अन्य रबर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां भी रबर चैनल बनाने का कार्य चल रहा था। जांच में यह फैक्ट्री भी बिना आवश्यक अनुमति के संचालित होती पाई गई। इस इकाई में भी बिना अनुमति के बॉयलर लगाया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। दोनों फैक्ट्रियों में मिली नियमों की अनदेखी दोनों फैक्ट्रियों में नियमों की अनदेखी मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों इकाइयों को नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी औद्योगिक इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
बल्लभगढ़ में दो रबर फैक्ट्रियों पर सीएम फ्लाइंग की रेड:प्रदूषण बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं, बिना अनुमति बॉयलर लगाया, जारी किए जाएंगे नोटिस







