Top 5 This Week

Related Posts

बरनाला में टैक्सी ड्राइवर ने लगाई फांसी:आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से परेशान था, ग्रामीणों ने सरकार से मदद की मांग की




बरनाला जिले के महल कलां हल्के के गांव वजीदके कलां में 42 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह सौदागर सिंह का पुत्र था। थाना ठुल्लीवाल के प्रमुख गुरपाल सिंह धनौला ने बताया कि हरप्रीत सिंह दिल्ली एयरपोर्ट के लिए टैक्सी चलाता था। काम में कमी के कारण वह आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की इसी कारण उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। हरप्रीत सिंह के परिवार में उसकी पत्नी मनदीप कौर और 12 साल का एक बेटा है। पुलिस ने मनदीप कौर के बयान दर्ज कर धारा 194 (BNSS) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना पर भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां), स्थानीय राजनीतिक नेताओं और ग्राम पंचायत ने दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव झेल रहे परिवारों की मदद के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें