Related Posts

बठिंडा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मिल रही शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई




बठिंडा पुलिस ने शहर के ऊधम सिंह नगर इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि राजपाल कौर नामक महिला अपने घर पर बाहर से लड़के-लड़कियों को बुलाकर यह अवैध धंधा चला रही थी। सूचना के आधार पर, थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने सुनियोजित रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल कौर और चार अन्य आरोपियों – गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह (कालियांवाली निवासी) और विशाल कुमार (रामा मंडी निवासी) को मौके से रंगे हाथों पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बठिंडा के एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ‘अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम’ (Immoral Trafficking Act) के तहत केस नंबर 116 दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से इलाके के निवासियों ने राहत की सांस ली है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें