spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में रात में गैस कालाबाजारी करते पकड़ा, हंगामा:महंगे दामों में ब‍ेच रहे थे, ग्रामीणों ने घेरा, 48 सिलेंडर बरामद, एजेंसी मालिक पर केस




बठिंडा के संगत मंडी क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार रात पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर संगत इंडेन एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर सिलेंडर बेचे जाने का खुलासा किया। इस मामले में एजेंसी की मालकिन और दो ड्राइवरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल रहे थे, जिससे उनमें भारी रोष था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि मंडी में सिलेंडरों की अवैध सप्लाई की जा रही है। सतर्क नागरिकों ने तुरंत घेराबंदी कर एक बोलेरो और एक ऑल्टो कार को रोका। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बोलेरो और ऑल्टो कार से 48 सिलेंडर बरामद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने वाहनों की तलाशी ली। बोलेरो गाड़ी से 46 और ऑल्टो कार से 2 भरे हुए सिलेंडर बरामद किए गए, कुल 48 सिलेंडर जब्त हुए। जांच में पाया गया कि ये सिलेंडर जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बजाय अवैध रूप से ब्लैक में बेचने की तैयारी थी। खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच में एजेंसी के रिकॉर्ड में भी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। एजेंसी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज डीएसपी हरविंदर सिंह सरां की देखरेख में पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया और सिलेंडरों सहित वाहनों को थाने पहुंचाया। पुलिस ने गैस एजेंसी की मालकिन अंजू बाला, ड्राइवर निर्मल सिंह और जसपाल सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles