spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में गेहूं के खेत में मिला व्यक्ति का शव:दो दिन पुराना, कीडे़ लगे, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए इश्तहार




बठिंडा में बरनाला रोड पर डेरा रूमियाना के पीछे एक गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार और थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष प्रतीत होती है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा था, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस और सहारा टीम ने मृतक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच के बाद सहारा टीम ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया शव थाना कैंट प्रभारी रघवीर सिंह ने बताया कि उन्हें खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति खेतों के आसपास ही घूमता रहता था और कभी-कभी कोई उसे खाने के लिए दे जाता था। वह बोलता नहीं था, केवल चीखें मारता था। सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि सहारा टीम द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और पंजाब भर में इश्तहार जारी कर दिए हैं। शिनाख्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles