spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में कोल्ड स्टोर की छत गिरी, तीन लोग दबे:अमोनिया गैस का रिसाव, दो को बचाया गया; एक अभी भी लापता




बठिंडा के भगता भाई का में स्थित सिंगला कोल्ड स्टोर की छत गिरने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में तीन लोग मलबे के नीचे दब गए थे। हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर तैनात हैं। डीएसपी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं। स्थानीय निवासी बोले- जोरदार धमाका हुआ गांव के निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद दीवारें ढह गईं और छत गिर गई। डीएसपी शर्मा के अनुसार, फैक्ट्री मालिक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। छत गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में भी इस कोल्ड स्टोर की छत गिर चुकी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles