spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बंधवाड़ी और नूनेरा टोल से अभी नहीं मिलेगी राहत:सरकार ने 2 जुलाई तक बढ़ाई वसूली अवधि, कोरोना काल में बंद रहने का हवाला दिया




फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा और सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर बने नूनेरा टोल प्लाजा से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य सरकार ने दोनों टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली की अवधि बढ़ाकर अब 2 जुलाई तक कर दी है। इससे पहले 12 जून तक ही टोल संचालन जारी रहने की बात कही गई थी। नई समयावधि बढ़ाने के पीछे कोरोना महामारी के दौरान टोल संचालन बंद रहने को आधार बताया जा रहा है। 2009 में शुरू हुई थी टोल परियोजना वर्ष 2009 में शुरू हुई गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल रोड परियोजना के तहत रिलायंस इंफ्रा द्वारा फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से सोहना तक सड़क का निर्माण किया गया था। परियोजना पूरी होने के बाद कंपनी ने गुरुग्राम में बंधवाड़ी और नूनेरा तथा फरीदाबाद में पाखल और पाली क्रेशर जोन में टोल प्लाजा स्थापित कर टोल वसूली शुरू की थी। इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास ही है। 31 मई को समाप्त होनी थी अवधि टोल वसूली की मूल अवधि 31 मई 2026 तक निर्धारित थी। इसके बाद कंपनी के अनुरोध पर इसे 12 जून तक बढ़ा दिया गया। टोल अधिकारियों के अनुसार, पहले नोटबंदी के दौरान प्रभावित हुए संचालन का हवाला देते हुए 11 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था। अब 2 जुलाई तक जारी रहेगी वसूली 12 जून की समयसीमा पूरी होने के बाद सरकार ने एक बार फिर टोल वसूली की अवधि बढ़ाकर 2 जुलाई कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान टोल प्लाजा बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह अतिरिक्त समय दिया गया है। हालांकि, अब भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 2 जुलाई के बाद टोल वसूली पूरी तरह बंद होगी या फिर अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी के अधीन संचालित हैं दोनों टोल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन संचालित इन दोनों टोल प्लाजा का अनुबंध समाप्त होने के कारण इनके बंद होने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। बड़खल से विधायक धनेश अदलखा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टोल समाप्त करने की मांग की थी। उनका कहना है कि टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालक प्रभावित होते हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। रोज लगती हैं लंबी कतारें बंधवाड़ी टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां लंबी कतारें लगना आम बात हो गई है। कई बार एंबुलेंस, स्कूल बसें और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी भी जाम में फंस जाते हैं। ऐसे में स्थानीय लोग जल्द से जल्द टोल प्लाजा बंद किए जाने की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें 2 जुलाई पर टिकी हैं कि इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी या टोल वसूली का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles