लुधियाना में रह रही नाबालिग लड़की को फेसबुक पर उत्तर प्रदेश (UP) के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों में 6 महीने तक चैटिंग व फोन के जरिए बात होती रही। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लड़की ने अपने माता-पिता को बात बताई तो उन्होंने कहा कि लड़के को यहां बुलाओ ताकि उसे मिल सकें। गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को (UP) से लुधियाना बुलाया। जब लड़का लड़की के घर पहुंचा, तो वह कोई अजनबी नहीं, बल्कि उनके अपने ही गांव का और दूर का रिश्तेदार निकला। सामाजिक बंधनों के कारण परिवार ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़के ने साजिश रची। ह लड़की का मोबाइल छीनकर भागा और बाद में उसे मोबाइल लेने के लिए बुलाया। जब वह उससे मोबाइल लेने गई तो उसने लड़की को किडनैप कर लिया। घटना के एक दिन बाद लड़की ने रोते हुए फोन पर अपने पापा को कहा- लड़के ने मुझे नाले के किनारे छोड़ दिया है, मुझे नहीं पता कहां जाना है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश शुरू कर दी। नाबालिग बॉयफ्रेंड व गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी… लड़की का मोबाइल ले गया बॉयफ्रेंड
लड़की की मां का कहना है कि लड़के ने रविवार को लड़की का फोन ले लिया। इसके बाद उसने लड़की का फोन बंद कर दिया। सोमवारा को लड़की ने जब उसके फोन पर किसी और नंबर से बात की तो उसने कहा कि अपना फोन लेने आ जा। आरोपी ने उसे शाम साढ़े छह बजे मुर्गी फार्म के पास बुलाया। लड़की जब वहां पहुंची, तो आरोपी उसे जबरन एक ऑटो में बैठाकर अपने साथ भगा ले गया। इतना ही नहीं, सोमवार को लड़की के बैंक अकाउंट से चालाकी से करीब 2,000 रुपए भी निकाल लिए गए। पापा को फोन किया, कहा- नाले के पास हूं
लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार से ही वह अपनी बेटी को हर जगह ढूंढ रहे थे। मंगलवार (2 जून) की शाम करीब सात बजे अचानक उनके पास आरोपी लड़के के ही नंबर से बेटी का फोन आया। बेटी रो रही थी। उसने कहा- पापा उसने मेरा मोबाइल छीन लिया था। मुझे एक आंटी के घर पर बैठाकर रखा गया था। लड़की ने कहा कि अब लड़के ने मुझे एक गंदे नाले/नहर के किनारे छोड़ दिया है और खुद भाग गया है। मुझे नहीं पता कि अब कहां जाना है, मुझे बचा लो। इस कॉल के बाद से लड़की का कोई सुराग नहीं मिल रहा है और परिवार डरा हुआ है। लड़की को ट्रेस करने में जुटी पुलिस
थाना जमालपुर के जांच अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उसका मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है। इसके अलावा लड़की को ट्रेस करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
Source link
फेसबुक पर जिससे प्यार हुआ, वो गांव का लड़का निकला:शादी से मना करने पर लुधियाना से किडनैप की लड़की, नाले के किनारे छोड़कर भागा
