Related Posts

फिरोजपुर में एसएसफ की गाड़ी-स्कॉर्पियो में टक्कर:5 मामूली घायल, हादसे की सूचना पर निकली थी सड़क सुरक्षा फोर्स, रास्ते में हुई टक्कर




फिरोजपुर में सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी और एक स्कॉर्पियो कार के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क सुरक्षा की फोर्स अपने वाहन से एक हादसे में सहायता के लिए जा रही थी, रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। स्कॉर्पियो में दो लोग, सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी में चार पुलिस कर्मचारी सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जबकि आसपास के लोगों ने गाड़ियों से लोगों को बाहर निकाला । फिलहाल जानी नुकसान से बचाव हो गया।
हादसे की सूचना पर सहायता के लिए जा रही था सड़क सुरक्षा फोर्स
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा रोड पर बीएसएफ कैंपस के पास सड़क हादसा हुआ है और एक व्यक्ति मौत हुई है। जबकि कुछ लोग घायल हो गए है। इसकी मदद के लिए वह पॉइंट से रवाना हुए थे। जब वह फिरोजपुर लुधियाना रोड पर जा रहे थेष अचानक रास्ते में पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ उनकी टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार पुलिस कर्मचारियों को स्कॉर्पियो गाड़ी सवार कुल पांच लोग मामूली घायल हुए है। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें