फाजिल्का के गांव ढीप्पावाली में 30 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध हालातों में मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि परिवार का आरोप है कि नशे की वजह से उनके नौजवान की मौत हुई है । उन्होंने कहा कि उनका लड़का नशा करने का आदी था। क्योंकि उनके गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। वह गांव के पास बेसुध हालत में मिला। जब उसे नजदीकी डाक्टर के पास लेजाया गया तो उसे मृतक एलान दिया गया । मृतक विवाहित था जिसकी एक बेटी है । लेकिन नशे ने उसकी जान ले ली । हालांकि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है । इस मामले पर परिवार ने पुलिस प्रशासन से नशे के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है । पीड़ित महिला रीना कौर ने बताया कि उनके गांव में नशा बहुत बिकता है और उसका 28 वर्षीय लड़का गुरदित सिंह भी नशे की भेंट चढ़ गया है। नशे का टीका लगाने से उसकी मौत हों गई। महिला ने बताया कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बच्ची के सिर से उठा पिता का साया जबकि उसका लड़का अपने पीछे तीन वर्षीय बच्ची छोड़ गया है । महिला ने कहा कि उसका बेटा ही उसका सहारा था । लेकिन नशे ने उसकी जान ले ली । उन्होंने नशे के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है । पूर्व फौजी काबल सिंह ने कहा कि उनके गांव में नशा बेचने वालों से खरीदने वालों का भी तांता लगा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सार नहीं लेता । लेकिन जो उक्त नशा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाता है । तो उनके साथ झगड़ा करने पर उतर जाते है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की है । उधर पुलिस का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। फिलहाल वह चेक करवा लेते है ।
Source link
फाजिल्का में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:नशे की ओवरडोज की आशंका, परिजन व ग्रामीण बोले- गांव में खुलेआम बिक रही हेरोइन
