spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में पूर्व मंत्री की गेहूं की फसल में आग:कटाई के दौरान कंबाइन से निकली चिंगारी से हुआ हादसा, 12 एकड़ की फसल राख




फाजिल्का के गांव कटैहड़ा में पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियानी के खेत में आज गेहूं की फसल की कटाई की जा रही थी । कि इसी दौरान कंबाइन मशीन से अचानक निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया । बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पूर्व मंत्री के खेत में करीब साढ़े 12 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई । जबकि कंबाइन को मौके पर खेत से बाहर ले जाया गया । जिससे मशीन का बचाव हो गया । हालांकि मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया । हवा के चलते फैली आग जानकारी देते हुए पंजाब के पूर्व मंत्री और फाजिल्का से पूर्व विधायक भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियानी ने बताया कि गांव में उनके खेत है। जहां पर गेहूं की फसल की बिजाई की गई थी तो अब गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी । जिसकी आज कंबाइन मशीन के जरिए कटाई करवाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर कंबाइन को भगाकर खेत से बाहर निकाल लिया गया । जबकि फसल में लगी आग तेज हवा के रुख के चलते काफी फैल गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने बुझाया नहीं तो और फसल का होता नुकसान इस घटना के दौरान उनकी करीब साढ़े 12 एकड़ गेहूं की पककर तैयार खड़ी फसल जलकर राख हो गई है । सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई तो मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया । जियानी ने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो सिर्फ 12 एकड़ नहीं बल्कि इससे ज्यादा गेहूं की फसल का नुकसान हो सकता था ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles