spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में धानक धर्मशाला के प्रधान बने धर्मेंद्र मोरवाल:तीनों पदों पर सिलाई मशीन का कब्जा, उगता सूरज चुनाव चिन्ह हारा




रेवाड़ी में धानक धर्मशाला मंदिर बगीची की नई प्रबंधन कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इन चुनावों में सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह वाले पैनल ने प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष तीनों पदों पर जीत दर्ज की। यह कार्यकारिणी 3 साल के लिए गठित की गई है। प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में धर्मेंद्र मोरवाल ने सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह पर 11 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 81 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अनिक कुमार मोरवाल, जो उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे, को 70 वोट मिले। इस पद के लिए राजेश कुमार को 16 वोट मिले और 3 वोट रद्द किए गए। 252 में से 170 मतदाताओं ने डाले वोट सचिव पद पर नितिन सोलंकी (सिलाई मशीन) ने 86 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सुभाष चंद्र सोलंकी (उगता सूरज) को 80 वोट मिले। इस पद पर 4 वोट रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद पर उमेश सिवान (सिलाई मशीन) ने 90 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रामसिंह निनानियां (उगता सूरज) को 76 वोट मिले और 4 वोट रद्द किए गए। चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा व जगत सिंह बोहरा ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। धानक धर्मशाला मंदिर बगीची के कुल 252 मतदाताओं में से 170 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रमेश वशिष्ठ, उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार कृष्ण कुमार और दीपक शर्मा ने सहयोग किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles