spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में दुकान से चोरी के विरोध में हाईवे जाम:गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी; हजारों की नकदी-सामान उड़ाया




फाजिल्का-मलोट हाईवे पर गांव टाहलीवाला बोदला में दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान में सेंध लगाकर दाखिल हुए। हालांकि घटना का पता लगने के बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंच गया। लोगों में रोष पाया जा रहा है कि इलाके में चोरी की वारदातें हो चुकी है। इसको लेकर हाईवे भी जाम किया और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। दुकानदार साजन कुमार ने बताया कि वह गांव टाहलीवाला बोदला के रहने वाले है। कल रात रोजाना की तरह अपनी दुकान मंगल कर घर लौट गए थे। वह अक्सर ही दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते है। कल उन्होंने सुबह 4 बजे कैमरे मोबाइल पर देखे तो पता चला कि उनकी दुकान में नुकसान हुआ पड़ा था। जब उन्होंने आकर दुकान खोली तो पता चला कि आरोपी उनकी दुकान की दीवार तोड़ सेंधमारी कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान आरोपी उनकी दुकान से कुछ नगदी, स्प्रे पंप व अन्य सामान चोरी कर ले गए है। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान उनकी दुकान से करीब 30-35 हजार की चोरी हुई है। इस पर इंसाफ की मांग को लेकर उन्होंने फाजिल्का मलोट हाईवे जाम कर दिया और रोष जाहिर करते हुए प्रशासन से सख्त कार्वारई की मांग की जा रही है। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles