spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में सरपंच से दिनदहाड़े हथियारों के बल पर लूट:तीन बाइक सवारों ने की वारदात, CCTV में भागते दिखे आरोपी




पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद इलाके में बेखौफ लुटेरों द्वारा दिन-दिहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक गांव के सरपंच को अपना शिकार बनाते हुए उनसे पिस्टल की नोक पर 49,500 रुपये की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना वैरोका पुलिस ने पीड़ित सरपंच के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर लोगों ने दिन दहाड़े हुई इस लूट पर रोष जताया है। जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है?। पंचायती कार्य के भुगतान के निकालने गए थे रुपए प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव छपड़ीवाला के सरपंच मैडम लाल किसी पंचायत कार्य के भुगतान के लिए जलालाबाद स्थित बैंक गए थे। वहां से उन्होंने 24,500 रुपये निकलवाए, जबकि 25,000 रुपये उनके पास पहले से मौजूद थे। बैंक के बाद वे बीडीओ दफ्तर और फिर सब्जी मंडी होते हुए जब वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी गांव चक्क दुमाल और जैमलवाला के बीच मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने अचानक उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। लुटेरों का पीछा किया, लेकिन भाग निकले इसके बाद आरोपियों ने सरपंच के साथ मारपीट की और पिस्टल दिखाकर उनके पास मौजूद कुल 49,500 रुपये की नकदी छीन ली। घटना के तुरंत बाद पीड़ित सरपंच ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का गांव महालम तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। भागते समय आरोपियों की तस्वीरें रास्ते में स्थित एक स्थानीय पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर, इस वारदात से गुस्साए सरपंच मैडम लाल ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे न धकेला और उनकी लूटी गई राशि बरामद न की, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर वैरोका थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles