spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का मलोट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर:5 वर्षीय बच्ची सहित 5 घायल, दोनों चालकों ने एक दूसरे पर लगाया लापरवाही का आरोप




फाजिल्का-मलोट मुख्य मार्ग पर गांव टाहलीवाला के नजदीक चाहलां मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे को गलत ठहराने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। फाजिल्का-मलोट मार्ग पर टाहलीवाला के पास हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांव चाहलां का रहने वाला संदीप कुमार अपनी पत्नी और 5 साल की बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फाजिल्का शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान, गांव कांवा वाली के रहने वाले दो युवक, प्रिंस और गौरव, अपनी बाइक पर सवार होकर फाजिल्का से टाहलीवाला बोदला गांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें टाहलीवाला के पास चाहलां मोड़ के नजदीक पहुंचीं, तो उनमें जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे: किसने की गलती? अस्पताल में उपचाराधीन दोनों पक्षों ने दुर्घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है पहले पक्ष (गौरव) का बयान: घायल युवक गौरव ने बताया कि वे टाहलीवाला बोदला जा रहे थे। जब वे चाहलां मोड़ के पास सड़क क्रॉस करने लगे, तो उनके आगे जा रहे बाइक सवार ने बिना कोई इंडिकेटर या इशारा दिए अचानक सड़क के बीचो-बीच ब्रेक लगा दी। पीछे होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दूसरे पक्ष (परमा बाई) का बयान: वहीं दूसरी तरफ संदीप कुमार की माता परमा बाई ने बताया कि उनका बेटा, बहू और पोती अपनी साइड पर आराम से फाजिल्का आ रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे बाइक सवारों ने लापरवाही से उनकी बाइक में दे मारी, जिससे उनका पूरा परिवार घायल हो गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना सिविल अस्पताल फाजिल्का के डॉक्टरों के मुताबिक, पांचों घायलों का आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बच्ची सहित कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस सड़क हादसे की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर रहे हैं और घटनास्थल की जांच के बाद कानून के मुताबिक आगे की उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles