spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में मजदूर को जहरीले जीव ने काटा, मौत:खेत में धान की रोपाई करते समय हादसा, परिवार का इकलौता कमाने वाला था




मोगा के कस्बा बाघा पुराना के अंतर्गत आने वाले गांव थराज में धान की रोपाई के दौरान एक मजदूर की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव थराज निवासी रेशम सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, रेशम सिंह गांव के किसान गुरदेव सिंह के खेत में धान लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक किसी जहरीले जीव ने काट लिया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रेशम सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ग्रामीण बोले- रेशम सिंह बेहद मेहनती व्यक्ति थे उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि रेशम सिंह बेहद मेहनती, नेक स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांववासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles