फाजिल्का की अनाज मंडी में मंगलवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा पहुंचे। जहां पर उन्होंने आढ़ती संगठन के पदाधिकारीयो से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही आढ़ती संगठन की समस्याओं का समाधान होगा। इससे पहले उन्होंने फाजिल्का में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि 13 जून को अबोहर की अनाज मंडी में सर्व समाज ओबीसी महासम्मेलन होने जा रहा है। जहां से पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बदलाव की शुरुआत भाजपा करने जा रही है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज उनके द्वारा फाजिल्का में कार्यकर्ता मीटिंग की गई है। क्योंकि 13 जून को अबोहर की अनाज मंडी में सर्व समाज ओबीसी महासम्मेलन हो रहा है। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। ‘अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी आप सरकार’ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को जो सपना दिखाकर आई थी वह उसे पूरा नहीं सकी है। अपने वादों पर आप सरकार खरा नहीं उतर पाई है। यहां तक कि पंजाब में कानून व्यवस्था भी बिगड़ चुकी है। जिसको लेकर अब लोग भाजपा पर विश्वास करते है, क्योंकि देश के राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिसके लिए 2027 में पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोग भाजपा को बदलाव के रूप में देख रहे है। जिसे लेकर अब अबोहर से इस बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। ‘पंजाब में महिलाओं के खाते में नहीं आए रुपए’ उन्होंने कहा कि आप सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति महीने देने का वादा किया था। पंजाब में अब दोबारा चुनाव होने का समय आ गया है, लेकिन अभी तक महिलाओं के खाते में एक जार रुपए नहीं आए है । जबकि भाजपा ने हरियाणा में 23 से लेकर 59 वर्ष तक की बहन, बेटियों को 2100 रुपए प्रति माह के हिसाब से देने का वादा किया था। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान पहले वर्ष में कर बहन बेटियों के खातें में 2100 रुपए प्रति माह भेज दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया है, और अब पंजाब की बारी है। इस मौके पर फाजिल्का से भाजपा नेता रंजम कामरा, सुविधा वर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा, अमन क्वातड़ा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Source link
