spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद सिटी बस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म:कल सुबह से होगा संचालन, अगले महीने से सैलरी बढ़ाने पर बनी सहमति




फरीदाबाद में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सिटी बस सेवा के ड्राइवर और कंडक्टर की हड़ताल गुरुवार देर शाम समाप्त हो गई। पूरे दिन सिटी बस सेवा बंद रहने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। देर शाम अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि अगले महीने से सभी कर्मचारियों के वेतन में 2,900 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हो गए। शुक्रवार सुबह से बसों का संचालन दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया। 124 कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार सिटी बस सेवा से जुड़े करीब 124 कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में करीब 21 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। वे लंबे समय से प्रति माह 2,900 रुपए वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बस ड्राइवर मनोहर लाल ने बताया कि मौजूदा वेतन में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन वेतन में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं ड्राइवर संतलाल ने कहा कि कई बार अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। शुक्रवार से शुरू होगा सिटी बसों का संचालन बल्लभगढ़ सिटी बस इंचार्ज अंकित अरोड़ा ने बताया कि कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि आगामी वेतन में 2,900 रुपए की वृद्धि की जाएगी। इसी सहमति के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और शुक्रवार सुबह से सभी सिटी बसें अपने निर्धारित रूटों पर सामान्य रूप से संचालित होंगी। 12 रूटों पर रहा संचालन रहा ठप हड़ताल का असर आम लोगों पर भी साफ दिखाई दिया। यात्री सीमा देवी ने बताया कि वह रोजाना सिटी बस से नौकरी पर जाती हैं, लेकिन बसें बंद होने के कारण उन्हें महंगे किराए पर ऑटो करना पड़ा। वहीं राजेश कुमार और पूजा सहित कई यात्रियों ने कहा कि बस सेवा बंद होने से समय पर कार्यालय पहुंचने में परेशानी हुई और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा। हड़ताल के कारण शहर के करीब 12 रूटों पर चलने वाली लगभग 50 सिटी बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। इससे हजारों दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरी पेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कई स्थानों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन बस सेवा बहाल नहीं हो सकी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles