![]()
फरीदाबाद के NIT-2 क्षेत्र में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित अपने परिवार को लेने धर्मशाला गया हुआ था। चोर कार से लैपटाप और 6 हजार की नगदी सहित दूसरे जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। डिप्टी मैनेजर फाईनेन्स के पद पर कार्यरत सेक्टर-7C निवासी नितिन सक्सेना ने बताया कि वह शारदा युनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा उतर प्रदेश में डिप्टी मैनेजर फाईनेन्स के पद पर तैनात है। रात को करीब 9 बजे वह अपनी टाटा नेक्सॉन कार को बजाज स्टील शॉप के सामने खड़ी कर महावीर धर्मशाला में परिवार को लेने गया था। करीब 40 मिनट बाद जब वह परिवार के लोगों से साथ वापस लौटा तो देखा कि कि कार की ड्राइवर साइड की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार से ये सामान हुआ चोरी पीडित के अनुसार चोर कार से कंपनी का लैपटॉप, एक पर्स जिसमें करीब 6 हजार रुपये नकद, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, गाड़ी की RC, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की शिकायत पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चोरी के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
Source link
फरीदाबाद शारदा युनिवर्सिटी के डिप्टी मैनेजर की कार में चोरी:पिछला शीशा तोड़कर लैपटाप व 6 हजार सहित कागज चुराए, शादी में गया था







