Related Posts

फरीदाबाद में CM फ्लाइंग का प्राइवेट अस्पताल पर छापा:आयुष्मान भारत योजना का रिकॉर्ड जांचा; मरीज से कैश लेने की शिकायत मिली




फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने निजी अस्पतालों मे छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को दिए जाने वाले इलाज को लेकर रिकॉर्ड चेक किया। निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में खामियां पाई गई। इन अस्पतालों पर अब नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान हैल्थ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य सतबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी कि शहर के कई निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को इलाज नहीं दिया जा रहा है। शहर में कुल 22 निजी अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है। टीम ने अपने चैकिंग अभियान में पिछले तीन महीने के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत किए गए इलाज के रिकॉर्ड को चेक किया। अस्पताल पर बोर्ड ना लगाने पर होगी कार्यवाही उन्होंने बताया कि टीम द्वारा सूर्या ओर्थो अस्पताल NIT फरीदाबाद का निरीक्षण किया गया। जहां पर इस योजना के अंतगर्त कोई भी मरीज इलाज के लिए दाखिल नही पाया गया। संतोष मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल एनआईटी-3 में आयुष्मान भारत कार्ड योजना के अंतगर्त ऐसा कोई मरीज नहीं पाया गया, जिसे लाभ नहीं दिया जा रहा हो। लेकिन अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड योजना का कोई भी बोर्ड लगा हुआ नहीं पाया गया। इस सम्बध में नियमानुसार कार्यवाही की जायगी। आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी लिए गए पैसे टीम ने डॉ. टूडे आईवीएफ एंड मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल रेलवे रोड का रिकार्ड चेक किया। अस्पताल में 6 मरीज दाखिल पाये गये। जिनमें एक मरीज आयुष्मान भारत योजना का पात्र निकला, लेकिन अस्पताल के द्वारा उससे नकद पैसे लिए जा रहे थे। टीम द्वारा डॉ. टूडे अस्पताल के प्रबधंक को दी गई राशि वापसी देने बारे निर्देशित किया गया। इस सम्बंध में CMO फरीदाबाद कार्यालय द्वारा नियमानुसार नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें