शहर के बड़े इवेंट्स और कॉन्सर्ट के लिए सारंगपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम तेज हो गया है। टूरिज्म डिपार्टमेंट यहां 25 एकड़ जमीन पर बड़े ग्राउंड की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि झाड़ियां साफ कर लेवलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल बीच में आ रहे कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति का इंतजार है, जिसके लिए डिपार्टमेंट ने फाइल भेज दी है। कुछ समय पहले चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि चिह्नित जगह पर जल्द काम पूरा करें ताकि यहां 35 हजार की गैदरिंग वाले इवेंट्स शुरू हो सकें। टूरिज्म विभाग की कोशिश है कि अगले एक-दो महीने में सारा काम पूरा कर यहां कॉन्सर्ट का आयोजन शुरू कर दिया जाए। यहां प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग, स्टेज व ब्लॉक बनाने के लिए करोड़ों रुपए के फंड्स चाहिए, जिसमें अभी वक्त लगेगा। लेकिन सेक्रेटरी टूरिज्म ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को इस महीने ही इस जमीन को पूरी तरह से तैयार करने के लिए कहा है। एक शो से 6 करोड़ रुपए तक का जीएसटी लाइव परफॉर्मेंस के लिए बनाएं सिंगल विंड… मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने एक दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ सहित सभी राज्यों को लाइव परफॉर्मेंस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सारंगपुर की जमीन पर लेवलिंग हुई। सिंगल विंडो सिस्टम: आयोजकों को मंजूरियों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। पोर्टल की शुरुआत: केंद्र ने इसके लिए एक पोर्टल शुरू किया है। राज्यों को भी इसी तरह काम करने को कहा गया है। स्पेस की उपलब्धता: मिनिस्ट्री ने कहा है कि जहां जगह नहीं है वहां जगह बनाएं, क्योंकि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार जुड़ता है। सिंगर्स की लाइव परफॉर्मेंस सरकार के लिए रेवेन्यू का बड़ा जरिया है। अगर 35 हजार की गैदरिंग में औसत टिकट 10 हजार रुपए का हो, तो एक शो से करीब 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन होता है। इससे सरकार को जीएसटी के तौर पर करीब 6 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह मॉडल रोजगार और रेवेन्यू दोनों के लिहाज से मजबूत है। सेक्टर-34 और 25 का विकल्प बनेगा सारंगपुर ट्रैफिक से निजात: दिसंबर 2024 में सेक्टर-34 में पंजाबी सिंगर्स के शो के दौरान शहर में भारी ट्रैफिक जाम लगा था। इसके बाद सेक्टर-25 रैली ग्राउंड का विकल्प आजमाया गया, लेकिन अब सेक्टोरियल ग्रिड से बाहर सारंगपुर को फाइनल किया जा रहा है। बाहर से ही वापसी: पंजाब से आने वाले फैंस शहर के अंदर आए बिना बाहर-बाहर से ही वापस जा सकेंगे, जिससे शहर की सड़कों पर दबाव नहीं पड़ेगा। भविष्य की योजना: यहां मल्टी लेवल पार्किंग और परमानेंट स्टेज बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसके फंड्स पर अलग से काम चल रहा है। इंजीनियरिंग विभाग को इसी महीने जमीन तैयार करने को कहा गया है।
Source link
सारंगपुर में 25 एकड़ जमीन पर लेवलिंग पूरी, एक-दो महीने में ही इवेंट करवाने की तैयारी
