spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में 6 क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप:छत पर बेहोशी की हालात में मिली, पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को राउंडअप किया




फरीदाबाद के पल्ला थाना इलाके में एक 13 साल की नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रेप करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है पुलिस के द्वारा आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्लास 6 की स्टूडेंट है पीडित पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की बच्ची क्लास 6 में पढ़ रही है। वह बिहार की रहने वाली है और करीब 6 साल से अपने मामा के पास रह रही है। पीडित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई की शाम को उनके पड़ोस में एक बच्चे का जन्मदिन था। जब वह पड़ोसी के घर जा रही थी तो पडोस में रहने वाला बिजेन्द्र उसको अपनी बातों में उलझाकर अपने कमरे मे ले गया । पड़ोसी पर रेप करने का आरोप परिजनों ने बताया कि बिजेन्द्र उनका पड़ोसी होने के कारण पहले से ही जानकार है। जब बच्ची काफी देर तक घर नही आयी तो हमने इधर उधर तलाश किया । इसके बाद हमने गली मे एक मकान में लगे कैमरे देखे, तो बिजेन्द्र लड़की को घर मे ले जाता हुआ नजर आया । जिसके बाद उन्होंने कमरे में घुसकर तलाश किया तो उनको बच्ची नही मिली। जिसके बाद उन्होंने छत पर जाकर देखा, तो बच्ची पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी हुई थी। कमरे की छत पर बेहोश मिली जब उन्होंने बच्ची को पानी पिलाया तो होश में आयी, जिसके बाद उन्होंने बच्ची से पूरे मामले की जानकारी ली। बच्ची ने बताया कि बिजेन्द्र ने मुझे को अपने कमरे मे ले जाकर मेरे साथ जबदस्ती काम किया है और उसके बाद मैं बेहोश हो गई थी पुलिस बोले जांच जारी है मामले की जानकारी देते हुए पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles