spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में 300 किलो संदिग्ध मांस से भरा ऑटो पकड़ा:दिल्ली निवासी युवक काबू, बजरंग दल की सूचना पर कार्रवाई, जांच को भेजा




फरीदाबाद जिले के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की सेक्टर-55 चौकी के अंतर्गत गुरुग्राम कैनाल के पास मंगलवार सुबह एक सीएनजी ऑटो से करीब 300 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी आमिर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के जिला संयोजक पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धौज गांव के फतेहपुर तगा क्षेत्र से एक सीएनजी ऑटो में बड़ी मात्रा में मांस भरकर दिल्ली के बदरपुर ले जाया जा रहा है। ऑटो में करीब 300 किलो मांस मिला सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ गुरुग्राम कैनाल के पास ऑटो को रुकवाया। जांच के दौरान ऑटो में करीब 300 किलो मांस मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और ऑटो के साथ मांस पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि उन्हें आशंका है कि बरामद मांस गोवंश का हो सकता है और इसे चोरी-छिपे फरीदाबाद से दिल्ली ले जाया जा रहा था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच की जा रही है। ऑटो ड्राइवर से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा दी गई थी। पुलिस ने मौके से बरामद मांस को कब्जे में लेकर उसके कुछ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पशुधन क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह मांस कहां से लेकर आया था और दिल्ली में किस स्थान पर इसकी आपूर्ति करने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles