spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में व्यापारी पर हमला, 5 लाख रुपए लूटे:दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा, बाइक पर आए युवक, गाड़ी से बाहर खींचा




फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी चौक पर शुक्रवार देर शाम एक व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने पहले व्यापारी की कार में जमकर तोड़फोड़ की, फिर उसे कार से बाहर खींचकर पीटा और कार में रखे करीब पांच लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बड़खल क्षेत्र में जामिया स्कूल के पास रहने वाले वसीम अकरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-49 स्थित अचीवर सोसइटी में उसकी सरिए की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर वैगनआर कार से घर लौट रहा था। जब वह सैनिक कॉलोनी चौक पर रेड लाइट पर रुका, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन से चार युवक वहां पहुंच गए। कुल्हाड़ी और डंडों से किया हमला पीड़ित के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक समीर था, जो बड़खल गांव का रहने वाला है। आरोप है कि समीर के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जबकि उसके साथियों के हाथों में डंडे थे। आते ही बदमाशों ने पहले कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया और फिर ड्राइवर साइड के शीशे पर डंडों से हमला कर उसे भी तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने वसीम को जबरन कार से बाहर खींच लिया और जमीन पर गिराकर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में वसीम अकरम को गंभीर चोटें आईं। उनके दोनों पैरों में गहरी चोट लगी है और एक उंगली भी टूट गई है। इसी दौरान बदमाश कार में रखे बिक्री के करीब पांच लाख रुपए भी लूटकर फरार हो गए। वसीम ने बताया कि उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद घायल व्यापारी किसी तरह अनखीर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों द्वारा की गई मेडिकल जांच में वसीम के शरीर पर कुल सात चोटें दर्ज की गई हैं, जिनमें दाहिनी जांघ, हाथ की उंगलियों, पिंडली, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी चोटें शामिल हैं। कुछ चोटों के लिए एक्स-रे और ऑर्थोपेडिक की सलाह भी दी गई है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles