![]()
जालंधर के नकोदर क्षेत्र में बिलगा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों में कुल 260 नशीली गोलियां और 55 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस स्टेशन बिलगा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि एएसआई चरणजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ तलवन एक्सप्रेस हाईवे फ्लाईओवर से गुरजंट सिंह उर्फ जनता पुत्र हरबंस सिंह और मनदीप सिंह उर्फ लाडी पुत्र रंजीत सिंह, दोनों निवासी गांव बुर्ज हसन, जिला जालंधर को गिरफ्तार किया। गुरजंट सिंह के पास से 200 और मनदीप सिंह के पास से 60 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
एक अन्य मामले में, एसएचओ गुरशरण सिंह ने जानकारी दी कि एएसआई बगीचा सिंह अपनी टीम के साथ गांव संगोवाल पहुंचे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मनजीत कौर उर्फ रानो पत्नी बलकार सिंह निवासी गांव संगोवाल, सतलुज नदी के किनारे अवैध शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मनजीत कौर उर्फ रानो को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 41250 मिलीलीटर (55 बोतल) अवैध देसी शराब एक रबर ट्यूब में बरामद की गई। इस मामले में भी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Source link
जालंधर में नशे के खिलाफ अभियान में तीन काबू:260 नशीली गोलियों के साथ दो पकड़े, महिला तस्कर से 55 बोतल अवैध शराब बरामद







