spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में लव मैरिज करने वाले कपल की पिटाई, VIDEO:सिक्योरिटी मांगने कोर्ट पहुंचे थे; लड़की वालों ने घेरकर पीटा, फेसबुक पर मिले थे




फरीदाबाद कोर्ट परिसर में लव मैरिज करने वाले कपल की पिटाई कर दी गई। युवक-युवती अपने बयान दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों को इसका पता चला गया। उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर हाथापाई कर दी। दोनों जैसे ही कोर्ट बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे, तभी युवती के घरवालों ने दोनों की पिटाई कर दी। कुछ महिलाओं ने भी थप्पड़ मारे, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, युवक ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग जबरदस्ती युवती को साथ ले गए। युवक के अनुसार, दोनों ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। हालांकि, युवती के परिवार वालों को शादी मंजूर नहीं थी और वो इसका विरोध कर रहे थे। दोनों को धमकाया भी गया था, जिसके चलते वो सिक्योरिटी मांगने आए थे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। देखें मारपीट के PHOTOS… जानिए क्या है पूरा मामला… फेसबुक पर मिले, दोनों में प्यार हुआ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक धर्म यूपी के गांव कामर का रहने वाला है और लड़की पलवल के गांव बागपुर की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई। बातचीत करते हुए दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने 27 अप्रैल को कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजन दे रहे थे धमकी शादी के बाद से दोनों को युवती के परिवार वाले धमकियां दे रहे थे। वो लड़की की कहीं और शादी करना चाहते थे। इसके चलते दोनों कोर्ट में सुरक्षा लेने पहुंचे थे। 1 मई को दोनों अपने बयान दर्ज कराकर कोर्ट के बाहर आए तो कोर्ट परिसर में लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। महिलाओं ने जमकर पिटाई की दोनों जब अपनी महिला वकील के साथ लघु सचिवालय से बाहर निकल रहे थे तो उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी युवक-युवती को पीटा। महिलाओं ने दोनों पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान परिसर में हंगामा हो गया। महिला वकील के साथियों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष के लोग लगातार पीटते रहे। इसके बाद वो युवती को जबरन साथ ले गए। पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं दी गई सेंट्रल थाना इंचार्ज रणबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस को अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नही दी गई है। थाने में दोनों पक्षों की आपसी बातचीत भी कराई गई थी। पुलिस के पास शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles