spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में मंत्री गुर्जर ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां:अनंगपुर विवाद का मुद्दा भी उठाया; बोले- विपक्ष फैला रहा भ्रम और अफवाह




फरीदाबाद में शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत ने विकास, अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन से ही राष्ट्र निर्माण के मिशन को लेकर काम किया है। यही कारण है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी लगातार मजबूत हुई है और जीएसटी संग्रह भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। अप्रैल माह तक जीएसटी कलेक्शन 2.48 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च में छह गुना तक वृद्धि की है। देश में स्टार्टअप की संख्या लाखों में पहुंची उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग और स्टार्टअप जैसे सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। पहले देश में स्टार्टअप की संख्या बेहद कम थी, जबकि आज यह बढ़कर लाखों में पहुंच चुकी है। इसी प्रकार यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या में भी कई गुना वृद्धि हुई है। सड़क नेटवर्क का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 94 हजार किलोमीटर से बढ़कर डेढ़ लाख किलोमीटर से अधिक हो गई है। नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता उन्होंने दावा किया कि देश के 126 जिलों से नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता मिली है। साथ ही नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान आरआरटीएस और एलिवेटेड पुल परियोजना के तहत नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में मकानों को तोड़े जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रही सरकार कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिन परिवारों के मकान प्रभावित हुए हैं, उनके प्रति सरकार पूरी संवेदनशीलता रखती है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है और सरकार किसी भी गरीब को उजाड़ने में नहीं, बल्कि बसाने में विश्वास रखती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग निर्धारित मानदंडों के अंतर्गत आते हैं, उन्हें पुनर्वास की प्रक्रिया के तहत बसाने का कार्य किया जाएगा।

अनंगपुर विवाद में अफवाह फैला रहा विपक्ष अनंगपुर गांव को लेकर उठ रहे विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने वन क्षेत्र की सीमा की ओर अपने मकानों का विस्तार कर लिया था, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मकान पूरी तरह अनंगपुर गांव की सीमा के भीतर हैं, उन्हें नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर भ्रम और अफवाह फैला रहे हैं। संबंधित जमीन पुनर्वास विभाग के अधीन कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अनंगपुर क्षेत्र को वन क्षेत्र के दायरे में लाने और उसकी सीमा बढ़ाने का कार्य पूर्ववर्ती सरकारों के समय हुआ था, जबकि वर्तमान सरकार गांव के लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में भाजपा नेताओं द्वारा जमीन खरीदने संबंधी आरोपों को भी सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन पुनर्वास विभाग के अधीन है और वहां किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त संभव नहीं है। यदि किसी के पास ऐसे आरोपों के प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles