Related Posts

फरीदाबाद में नगर निगम सभागार के पास लगी आग:कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी; खुले में पड़े होर्डिंग बोर्ड जले




फरीदाबाद में नगर निगम सभागार के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नगर निगम के सभागार से करीब 30 मीटर दूर उस स्थान पर आग लगी, जहां पर होर्डिंग बोर्ड और फ्लेक्स रखे जाते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से प्रचार-प्रसार के लिए रखे गए होर्डिंग बोर्ड, फ्लेक्स और अन्य सामग्री में आग लगी थी, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई। आस-पास में नगर निगम के कई वाहन भी खड़े थे आग लगने के समय आस-पास नगर निगम के कई वाहन भी खड़े थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आगे फैलने से बच गई और बड़ा नुकसान टल गया। घटना के दौरान परिसर में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं तो आग आसपास खड़ी निगम की गाड़ियों तक भी पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। खुले स्थान पर रखे थे होर्डिंग बोर्ड वहीं इस मामले में नगर निगम की लापरवाही भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से परिसर में बड़ी संख्या में होर्डिंग बोर्ड और फ्लेक्स खुले स्थान पर रखे हुए थे, जिन्हें हटाया नहीं गया था। कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू फायर ब्रिगेड के एनआईटी स्टेशन से राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नही चल पाया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें