spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में दो पक्षों में मारपीट:बोतल में बिरयानी की चटनी डालने को लेकर विवाद, लाठी-डंडे चले, युवक समेत 3 घायल




फरीदाबाद के एनआईटी दो नंबर इलाके में तिकोना पार्क के पास मामूली बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। पानी पीने गए एक युवक की बोतल में कथित तौर पर बिरयानी की चटनी डालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं, जिसमें दो- तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आमिर नाम के युवक को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना 4 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घायल आमिर के बड़े भाई अफसर ने बताया कि, उनका छोटा भाई शान तिकोना पार्क के पास एक एग बिरयानी की रेहड़ी पर पानी पीने गया था। उसी समय वहां आदिल नाम का युवक भी मौजूद था। आरोप है कि जैसे ही शान ने पानी पीने के लिए बोतल उठाई, आदिल ने उसके हाथ से बोतल छीन ली और उसमें बिरयानी की चटनी डाल दी। जब शान ने इस हरकत का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं है, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। मामला शांत होने के बाद फिर किया हमला अफसर के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर उनका भाई आमिर मौके पर पहुंचा। उसने दोनों पक्षों को शांत कराने और झगड़ा छुड़ाने की कोशिश की। किसी तरह मामला शांत हुआ और आमिर वहां से वापस जाने लगा। आरोप है कि तभी 4 से 5 युवक फिर से वहां इकट्ठा हो गए और आमिर के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। अफसर ने बताया कि वह अपनी कार मैकेनिक की दुकान के अंदर बैठे हुए थे। तभी एक व्यक्ति ने आकर उन्हें बताया कि कुछ लोग उनके भाई आमिर के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कई लोग उनके भाई को घेरकर पीट रहे थे और उनके हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और पेचकस जैसे हथियार थे। किसी तरह उन्होंने अपने भाई को वहां से छुड़ाया और दुकान तक लेकर आए। डंडे और लोहे की रॉड से किया हमला पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी दोबारा उनकी दुकान पर पहुंच गए। अफसर का कहना है कि चालू, शमशाद, रेहान, मोहसिन, सलमान और जमशेद सहित अन्य लोग डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए और आते ही आमिर पर फिर से हमला कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने लोहे की रॉड से आमिर के चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी नाक की बाईं तरफ की हड्डी टूट गई। उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। दुकानदार ने दोनों पक्षों को अलग कराया मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया। यदि समय रहते लोग बीच-बचाव नहीं करते तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ईआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आमिर को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अफसर ने आरोप लगाया कि खालिद, आशु, आदिल, शाहिद, चालू, शमशाद, रेहान, मोहसिन, सलमान और जमशेद सहित अन्य लोगों ने उनके भाई पर जानलेवा हमला किया। उनका कहना है कि यदि आसपास के दुकानदार बीच-बचाव नहीं करते तो उनके भाई की जान भी जा सकती थी। पुलिस पर आरोप- नहीं लगाई गंभीर धाराएं उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के अनुसार गंभीर धाराएं नहीं लगाई गई हैं। साथ ही उन पर समझौता करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अधिकांश आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तिकोना पार्क मार्केट में कार मैकेनिक की दुकान है और आरोपी भी उसी इलाके में काम करते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के पांच लोगों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles