फरीदाबाद के सेक्टर 16 मार्केट में एक ट्रांसफार्मर में टेंपरेचर ओवरलोड होने की वजह से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रांसफार्मर के नीचे तारों से लेकर ट्रांसफार्मर के ऊपर तक आग लगी हुई देखी गई। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन उनके ना समय पर पहुंचने के बाद खुद ही अपनी दुकानों के अंदर से फायर सिलेंडर लाकर ट्रांसफार्मर में लगे आग को बुझाया गया। सेक्टर HSVP की मार्किट में पीछे की तरह बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसके अंदर से गर्म होने की तेज आवाज आ रही थी। देखते ही देखते उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और ज्यादा टेंपरेचर होने की वजह से उसमें आग लग गई ट्रांसफार्मर के नीचे तारों में भी आग लग गई ज्यादा आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकान के अंदर फायर सिलेंडर लाकर ट्रांसफार्मर में लगे आपको बुझाया। दुकानदार बोले- नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास ट्रांसफार्मर में आग लगाती हुई दिखाई दी, इसके बाद आसपास के दुकानदारों को भी बताया गया तो वह लोग अपनी दुकान के अंदर से फायर सिलेंडर लेकर आए और ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। लोगों ने इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी थी लेकिन उनके इंतजार को देखते हुए जब वह नहीं पहुंचे तो लोग अपनी दुकान में रखे फायर सिलेंडर लेकर आए और ट्रांसफार्मर में लगे आग को बुझाया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से 8 से 10 दुकानों की लाइट चली गई है जिसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है।
Source link
फरीदाबाद में ट्रांसफार्मर में लगी आग:फोन करने पर भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, दुकानदारों ने फायर सिलेंडर से बुझाई
