Related Posts

फरीदाबाद में गाय ने मां-बेटियों को उठा-उठा कर पटका,VIDEO:बाजार से घर लौट रही थी, पैरों से कुचला, सींग मारे; बचाने आए लोगों के पीछे दौड़ी




हरियाणा के फरीदाबाद में एक गाय ने बाजार से लौट रही महिला और उसकी दो मासूम बेटियों पर हमला कर दिया। गाय ने तीनों पर बेरहमी से हमला किया। पहले सड़क पर मां-बेटियों को सड़क पर गिराकर कुचला और फिर सींग से उठाकर भी पटका। कुछ लोग बचाने आए तो गाय उनके पीछे भी दौड़ पड़ी और सींगों से मारने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने किसी तरह मां-बेटियों को गाय से बचाया गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाय महिला और दोनों बच्चियों को अपने पैरों से कुचलने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उन्हें बचाते भी दिखाई दे रहे है। गाय के हमले के कुछ PHOTOS… महिला और उसकी बेटियां कैसे हुई हादसे की शिकार, जानिए… बेसहारा गोवंश से सेक्टरवासी परेशान घटना के बाद सेक्टर-15A के निवासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी भारत मेहंदी दत्ता ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि अगर आसपास के लोग समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो इस घटना में किसी की जान भी जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। लोगों को हमेशा बना रहता है डर सेक्टर-15A निवासी चंद्रपाल सिंह ने भी इस घटना को बेहद दुखद और डराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इलाके में रोजाना बेसहारा पशु सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में हमेशा डर बना रहता है। उन्होंने निगम से अपील करते हुए कहा कि अगर समय रहते बेसहारा पशुओं को पकड़ने और उनकी व्यवस्था करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। निगम कमीश्नर बोले- उनकी टीमें लगातार वर्क कर रही नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहर में आवारा पशुओ को लेकर निगम की तरफ से अलग से टीम बनाई गई है। जो शहर के अलग अलग हिस्सों में आवारा पशुओं को पकड़ रही है। इसको लेकर अधिकारियों की डयूटी भी लगाई गई है। विभाग की टीमें आवारा पशुओं को पकड़ने का काम लगातार कर रही है ——————————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में सड़कों पर पालतू गोवंश छोडने पर होगी FIR:CCTV कैमरों से निगरानी होगी; हिसार सहित 3 जिलों में कार्रवाई, बॉर्डर पर सख्ती हरियाणा सरकार ने बेसहारा गोवंश की समस्या पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू गोवंश (गाय, बैल) को सड़कों पर खुला छोड़ेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं, ट्रैफिक जाम और जनसुरक्षा के खतरे को कम करना है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें