spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में एंबुलेंस ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी:गाड़ी के नीचे फंसी स्कूटी, युवक अस्पताल में भर्ती; सामान देकर लौट रहा था




फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सेक्टर-9 और 10 की ओर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर गया, जबकि उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी एंबुलेंस के नीचे फंस गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को एक निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया और एंबुलेंस ड्राइवर को पुलिस के आने तक मौके पर ही रोककर रखा। वहीं एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था सिर्फ खाली एंबुलेंस को लेकर के ड्राइवर जा रहा था। ब्लिंकेट कंपनी का सामान डिलीवर करके लौट रहा था प्रत्यक्षदर्शी अभिमन्यु ने बताया कि घायल युवक नवनीत सीही गांव का रहने वाला है और ब्लिंकेट कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। वह कंपनी का सामान डिलीवर करने के बाद अपने कार्यालय वापस लौट रहा था। इसी दौरान ESIC अस्पताल की तरफ से तेज गति से आ रही VK सर्विस की एंबुलेंस ने उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया और सीधा स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी एंबुलेंस के नीचे फंस गई। घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज घायल नवनीत की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। हादसे में उसके सिर, चेहरे और पैरों में चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एंबुलेंस ड्राइवर की पहचान जगदीश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र भी करीब 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस कर रही घटना की जांच सेक्टर-8 थाना के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर जा चुके थे। मौके पर एंबुलेंस और क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक स्कूटी मिली। पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले लिया है। आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस अस्पताल जाकर घायल युवक का भी बयान दर्ज करेगी। जांच के बाद यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles