spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में बेटों से परेशान महिला तालाब में कूदी:मारपीट कर घर निकालने का आरोप, ग्रामीणों ने बाहर निकाली




पानीपत जिले में इसराना उपमंडल के गांव ग्वालडा में एक 60 वर्षीय महिला ने अपने बेटों से परेशान होकर पुलिस जांच के दौरान तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला। यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम महिला की शिकायत की जांच के लिए गांव पहुंची थी। कमला देवी (60), पत्नी जय भगवान, ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके 2 शादीशुदा बेटे राजेश और मन्नू उनके साथ मारपीट करते हैं और उन्हें घर से निकाल देते हैं। महिला के अनुसार, जब उन्होंने अपने हक की बात की तो बेटों ने उन्हें घर से बाहर खड़ा कर दिया और कहा कि उनका घर में कुछ नहीं है। न्याय न मिलने का आरोप, तालाब में कूदी महिला शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने जांच के लिए एक टीम गांव ग्वालडा भेजी। पुलिस जांच अधिकारी विकास मामले की पड़ताल कर रहे थे। उन्होंने महिला को अपने पास बुलाया। महिला अपना थैला लेकर उनके पास आ रही थी, तभी रास्ते में तालाब के किनारे उसने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए तालाब में कूद गई। ग्रामीणों ने निकाली बाहर पुलिस कर्मचारियों ने महिला को तालाब से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं निकली। इसके बाद, ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर महिला को बाहर निकाला। घटना के बाद, महिला का छोटा बेटा उसे अपने साथ घर ले गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles