Related Posts

फरीदाबाद में आज बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई कई रास्ते रहेंगे बंद:ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, गुरुग्राम जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।




फरीदाबाद में आज प्रस्तावित बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। ये मार्ग पूरी तरह से रहेंगे बंद पुलिस के अनुसार 29/30 मई की रात 2 बजे से 30 मई की दोपहर 2 बजे तक मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी रेड लाइट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा डीसीपी एनआईटी कार्यालय से मुल्ला होटल जाने वाला मार्ग और चिमनी बाई चौक, जिसे अब नमस्ते चौक के नाम से जाना जाता है, पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन वैकल्पिक मार्गों का कर प्रयोग यातायात पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में सभी दिशाओं से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। भारी वाहनों को बड़खल, अंखीर चौक, एमवीएन चौक और पाली रोड होकर गुरुग्राम भेजा जाएगा, जबकि हल्के वाहनों के लिए बीके चौक, 4-5 चौक, पटेल चौक, बड़खल गांव रोड और सैनिक कॉलोनी मार्ग निर्धारित किया गया है। पुलिस ने की संबंधित मार्गों पर नाकाबंदी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है और यातायात संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें