spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद कोर्ट परिसर में वकील-गवाह को धमकाने का आरोप:गवाही बदलने का दबाव बनाया; मुख्य आरोपी पर एक और केस दर्ज




फ़रीदाबाद जिला कोर्ट परिसर में एक वकील और मुख्य गवाह को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना सेंट्रल पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी अमन अवाना के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत नया केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित राय, जो पेशे से वकील हैं और एक पुराने गोलीकांड मामले में मुख्य गवाह भी हैं, अंकित राय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 मई को वह जिला कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुराने गोलीकांड मामले का मुख्य आरोपी अमन अवाना अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें घेरकर गवाही बदलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने अंकित राय, उनके पिता अरुण राय और भाई अनिकेत राय को कोर्ट में अपने पक्ष में बयान देने के लिए कहा। आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। डराने-धमकाने का प्रयास किया शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी ने उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए तथा कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सेंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार देर शाम सेंट्रल थाना सेक्टर 12 में बीएनएस की धारा 195(ए) के तहत गवाह को प्रभावित करने तथा धारा 351(3) के तहत आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बोले- मामले का गंभीरता से लिया जा रहा सेंट्रल थाना प्रभारी रणबीर सिंह का कहना है कि कोर्ट परिसर में किसी गवाह या पक्षकार को धमकाने की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि आरोपी वर्तमान में एक अन्य आपराधिक मामले में जमानत पर बाहर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles