फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में गुरुग्राम नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देर शाम शव नहर के जॉइंट के पास झाड़ियों और बहकर आए कचरे में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-8 चौकी क्षेत्र में गुरुग्राम की ओर से आने वाली नहर, जो स्टार वायर कंपनी के पास आगरा कैनाल में जाकर मिलती है, उसके जॉइंट के पास अक्सर बहकर आया कचरा और झाड़ियां जमा हो जाती हैं। काले रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुए सोमवार को इसी स्थान पर लोगों की नजर एक शव पर पड़ी, जो झाड़ियों और कचरे के बीच फंसा हुआ था। शव काफी सड़ा-गला था और पानी में कई दिनों तक पड़े रहने के कारण पूरी तरह फूल चुका था। मृतक ने काले रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। शव की हालत देखकर उसकी पहचान करना संभव नहीं हो सका। लोगों की मदद से निकाला शव आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-8 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय व्यक्ति की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया और एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित रख दिया गया है। शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव किसी 30 से 35 वर्षीय व्यक्ति का प्रतीत होता है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह करीब 4 से 5 दिन पुराना है। मृतक के शरीर पर ऐसा कोई पहचान चिन्ह या नाम नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
फरीदाबाद की नहर में मिला युवक का शव:झाड़ियों में फंसा था, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका, काली शर्ट और नीली पैंट पहने हुए
