फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन द्वारा की गई तलाशी के दौरान एक बार फिर जेल की विभिन्न बैरकों से 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में तीन हवालातियों और दो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक गुरचरण सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर बैरकों की जांच की जाती है। इसी कड़ी में रविवार रात विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान हवालाती मोगा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनू, गुरदासपुर निवासी विलियम मसीह,फाजिल्का निवासी सुखवीर सिंह, कैदी मोगा निवासी सुखराज सिंह और फिरोजपुर निवासी सागर से 2 टचस्क्रीन और 3 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगा जाएगा-जांच अधिकारी इस मामले में जिला पुलिस के जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों और कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी जेल कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदकोट मॉडर्न जेल से फिर मिले 5 मोबाइल:बैरकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, ASI बोले- प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाएंगे आरोपी
