spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में CM के आने से पहले बावरिया नेता नजरबंद:घरों पर छापेमारी, लोक मिलनी कार्यक्रम में पूछने थे सवाल; सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप




फरीदकोट के गांव पंजगराईं कलां में मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक मिलनी कार्यक्रम से पहले पुलिस ने अखिल भारतीय बावरिया समाज संगठन पंजाब के नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बावरिया समाज की मांगों को लेकर सवाल उठाने का ऐलान किया था। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एहतियातन गांव काबुलवाला में संगठन के प्रांतीय प्रधान वाहेगुरु सिंह और गांव पंजगराईं कलां में पूर्व प्रांतीय प्रधान सरवन सिंह पंजगराईं के घरों पर सुबह दबिश देकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इसके अलावा संगठन के कुछ अन्य नेताओं के घरों पर भी छापेमारी की सूचना है। लंबित मांगों को उठाने का किया था ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान 22 जून (सोमवार) को शाम 5 बजे जैतो विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजगराईं कलां में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बावरिया समाज संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को उठाने का ऐलान किया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। बावरिया समाज ने AAP का समर्थन किया इस संबंध में संगठन के प्रांतीय प्रधान वाहेगुरु सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बावरिया समाज ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था। उस समय पार्टी ने सरकार बनने पर समाज की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद मांगें पूरी करने के बजाय पहले से मिल रही सुविधाओं में भी कटौती कर दी गई। समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हुई उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे संघर्ष के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वाहेगुरु सिंह ने कहा कि यह सरकार न तो रोष प्रदर्शन के माध्यम से उठाई गई मांगों पर ध्यान देती है और न ही बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री बावरिया समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles