![]()
लुधियाना के साहनेवाल इलाके के लोहारा रोड पर गिल ड्रेपरी नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले दो सगे भाइयों ने नशे की हालत में धारदार हथियारों (कृपाण) से लैस होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी झड़प के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू सतगुरु नगर (लोहारा) के रहने वाले 43 वर्षीय सतनाम सिंह, जो ताले-चाबी बनाने का काम करते हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया 16 जून को सतनाम सिंह का बेटा हरनाम सिंह घर लौटा और उसने रोते हुए बताया कि प्रेम नगर के रहने वाले वरिंदर सिंह और उसके भाई असनील ने उसे रास्ते में बिना किसी वजह के रोक लिया। दोनों आरोपी उस समय किसी नशे में पूरी तरह धुत थे और उन्होंने हरनाम के साथ जमकर मारपीट की। उलाहना देने गया था परिवार: जब पिता सतनाम सिंह को बेटे के साथ हुई इस बदसलूकी का पता चला, तो वह मामले को शांत कराने और शिकायत (उलाहना) देने के लिए अपने दोनों बेटों हरनाम सिंह और लखविंदर सिंह को साथ लेकर स्कूटी पर सवार होकर आरोपियों की कपड़े की दुकान पर पहुंचे। दुकान के गेट पर तलवारें लेकर घात लगाए बैठे थे हमलावर पीड़ित परिवार ने जैसे ही लोहारा रोड स्थित आरोपियों की दुकान गिल ड्रेपरी के पास अपनी स्कूटी रोकी,आरोपी वरिंदर सिंह और उसका भाई असनील पहले से ही हाथों में नंगी तलवारें (कृपाण) थामे दुकान के मुख्य गेट पर खड़े थे। पीड़ित परिवार को देखते ही दोनों भाइयों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। बिना कोई बात किए या स्पष्टीकरण दिए, आरोपियों ने सीधे तेजधार हथियारों से सतनाम सिंह और उनके दोनों बेटों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक हमले में पिता और उनके दोनों बेटों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सरेआम जान से मारने की खौफनाक धमकियां भी दीं। पुलिस की कार्रवाई: संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज इस वारदात के बाद साहनेवाल पुलिस तुरंत एक्शन में आई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 जून को दोनों आरोपी भाइयों (वरिंदर सिंह और असनील) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 118(1), 351(2), और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
Source link
शिकायत करने गए परिवार पर तलवारों से हमला:पिता और दो बेटों को चारों तरफ से घेरकर मारा,पुलिस ने किया मामला दर्ज







