spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में 300 ग्राम गांजा बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बोली- कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे




फरीदकोट में थाना सिटी-2 पुलिस ने 300 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोलूवाला वाला रोड, फरीदकोट निवासी भीमा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी फरीदकोट डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना सिटी-2 के एएसआई जकसीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। शक के आधार पर पकड़ा इसी दौरान जब पुलिस पार्टी दाना मंडी गेट के पास डाकघर के नजदीक पहुंची तो वहां संदिग्ध हालात में खड़े उक्त व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही उससे बरामद नशे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशा कहां से लाता था और आगे किसे सप्लाई करता था। इसके अलावा पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles