Related Posts

फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार:सुनसान जगह पर वारदात की साजिश कर रहे थे, एक आरोपी पर पहले से 3 संगीन मामले




थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए किसी बड़ी वारदात या लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह के 5 सदस्यों को तेजधार हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके पास कई हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान लखबीर सिंह उर्फ गग्गू, रणजीत सिंह उर्फ गोखी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सा (तीनों निवासी गांव भागथला कलां), आकाशदीप सिंह उर्फ दीप (निवासी गांव भागथला खुर्द) तथा चरणदास उर्फ मोनू (निवासी गांव मचाकी कलां) के रूप में हुई है। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। आरोपी किसी वारदात के ​फिराक में थे। वारादत की योजना बनास रहे थे, सूचना पर पुलिस मारा छापा मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) राज सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में गश्त व चेकिंग पर थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम गांव राजोवाल के पास मौजूद थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी फिरोजपुर रोड से गांव हरदयालेआना की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक सुनसान स्थान पर इकट्ठा होकर राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। घातक हथियार आरोपियों के पास बरामद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए ठिकाने पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से घातक और तेजधार हथियार बरामद किए गए। इसमें एक कापा, एक खंडा, एक गंडासियां, एक गरारी लगी लोहे की पाइप शामिल है। पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से रणजीत सिंह उर्फ गोखी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी ने कहा कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि कड़ाई से पूछताछ करके क्षेत्र में हाल ही में हुई अन्य वारदातों और चोरी-लूट की घटनाओं के बारे में अहम खुलासे करवाए जा सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें