spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट नेशनल हाईवे पर दो ट्राॅलों की टक्कर:पेपर रोल के बंडल सड़क पर बिखरे; अमृतसर से सप्लाई लेकर जा रहा था मध्यप्रदेश




फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर कोटकपूरा के पास दो ट्राॅलों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया, वहीं दोनों वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही ट्रैफिक को भी बहाल करवाया गया। अमृतसर से पेपर रोल के बंडल लेकर मध्य प्रदेश जा रहा एक ट्राला जब कोटकपूरा के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक अन्य ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेपर रोल से भरे ट्राले की बॉडी खुल गई और सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं दूसरे ट्राॅले का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन मालिक के आने पर होगी कार्रवाई: ट्राला ड्राइवर इस मामले में ट्राला ड्राइवर जरमन सिंह ने बताया कि वह अमृतसर की तरफ से आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्राले के चालक को नींद आ गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है और वाहन मालिक मौके पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles