![]()
रोहतक के निंदाना गांव में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बेटियों के पिता की मौत हो गई। बुधवार देर शाम एक कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो निंदाना गांव का निवासी था। धर्मेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर महम से निंदाना की ओर आ रहा था, कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर कार दी। पीजीआई में तोड़ा दम कार की टक्कर लगने से धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत महम अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निंदाना गांव निवासी मृतक के बड़े भाई धर्मपाल ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धर्मपाल ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र दो बेटियों का पिता था। बड़ी बेटी 11वीं कक्षा में और छोटी बेटी छठी कक्षा में पढ़ रही हैं।
Source link
महम में एक्सीडेंट में दो बेटियों के पिता की मौत:पीछे से तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा







