spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा:बिचौलन महिला भी काबू, भट्‌टू थाने का मामला, समझौता की एवज में मांगी




फतेहाबाद जिले में टोहाना के बाद अब भट्टू थाने में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंड सब इंस्पेक्टर (ASI) तलविंद्र कौर को रंगे हाथों काबू किया है। उसके साथ बिचौलिया की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नामक महिला को भी दबोचा है। एसीबी की टीम एएसआई तलविंद्र और महिला दोनों को अपने साथ फतेहाबाद कार्यालय ले आई है, जहां उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद टीम दोपहर बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि किसी मामले में समझौते के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। बता दें कि, इससे पहले बीते दिन टोहाना के सदर थाने में एसआई को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी की जींद टीम ने दबोचा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles