Related Posts

फतेहाबाद में सेल्स टैक्स विभाग के दो कर्मचारी पकड़े:जींद के स्क्रैप कारोबारी से मांगी रिश्वत; 50 हजार के साथ ACB ने पकड़ा




फतेहाबाद जिले में सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने स्क्रैप कारोबारी से 50 हजार रुपए लेते ही दोनों को काबू कर लिया है। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ एसीबी कार्यालय ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ करते हुए कागजी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तैयार कर बिशनदत्त के साथ भेजी गई। बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को एक पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। यहां जैसे ही 50 हजार रुपए थमाए, तो टीम ने उन्हें काबू कर लिया। स्क्रैप कारोबारी की पकड़ी थी गाड़ी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सेल्ज विभाग की टीम ने स्क्रैप कारोबारी की गाड़ी पकड़ी थी। उसके बाद से ही रिश्वत मांगने का खेल शुरू हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें