Related Posts

पलवल में शेयर-मार्केट निवेश के नाम पर ₹1.40 लाख हड़पे:फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल कर वारदात; टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा




पलवल जिले के हथीन क्षेत्र में एक युवक से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1 लाख 40 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम ग्रुप और एक फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया। जिला साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अंधरोला गांव निवासी हैदर अली ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में शेयर मार्केट निवेश के ‘विशेषज्ञ टिप्स’ दिए जाते थे। ठगों ने ग्रुप में फर्जी सदस्यों और रोजाना मुनाफे के झूठे स्क्रीनशॉट पोस्ट कर हैदर अली का विश्वास जीता। फर्जी वेबसाइट पर पंजीकरण कराया विश्वास जीतने के बाद ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। पिछले दो-तीन महीनों के दौरान पीड़ित को लगातार अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। जब पीड़ित को यह एहसास हुआ कि ग्रुप और वेबसाइट दोनों फर्जी हैं, तो उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पोर्टल से शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे टेलीग्राम, वॉट्सएप या अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर शेयर बाजार निवेश और घर बैठे भारी मुनाफे के झांसे में न आएं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे ट्रांसफर करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य कर लें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें